सीवान में साइकिल चोरी करते पकड़ा गया साइकिल चोर, लोगों ने पीटा फिर पुलिस को सौंपा

नगर थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी में मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति का साइकिल चोरी करते हुए एक साइकिल चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पिटाई कर दी और उसके बाद उसे बंधक बना लिया. चोरी की घटना के बाद काफी देर तक चले चोर- पब्लिक के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दी. लोगों के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र निवासी दीपू शर्मा का पुत्र राकेश शर्मा के रूप में हुई है. लोगों ने चोर के पास से मास्टर चाबी भी पकड़ा है. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि चोर सब्जी मंडी में काफी देर से घूम रहा था. इसके बाद चोर बाजार में लगी एक साइकिल पर निशाना बनाया और मास्टर चाबी से साइकिल का लॉक खोलने लगा. इतने में साइकिल मालिक ने चोर को लॉक खोलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. बतादें कि साइकिल चोर के पकड़े जाने की सूचना के बाद आस-पड़ोस के दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. इसके बाद भीड़ ने साइकिल चोर की जबरदस्त पिटाई कर दी जिसके बाद चोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लोगों ने इतनी पिटाई की कि चोर का चेहरे पूरी तरह से सूज गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाने की पुलिस को दी. इधर गश्ती पर निकले नगर थाने की पुलिस ने चोर को पकड़ कर अपने साथ थाने ले कर चली गई. हालांकि सीवान में चोरी का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड के समीप आक्रोशित लोगों ने एक नाबालिक चोर की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था. जबकि शहर के सदर अस्पताल में भी साइकिल चोरी के आरोप में चोर को लोगों ने पकड़कर जबरदस्ती नहीं कर दी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026