भगवानपुर हाट: सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि शिविर में करीब सौ से अधिक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह जांच महीना में दो बार किया जाता है। उन्होंने कि सरकार संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए यह शिविर आयोजित करने का निर्देश है।

जांच के दौरान पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं सहित गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना नहीं होने के कारण जीएनएम निधि कुमारी व सुमन कुमारी, एएनएम रीता कुमारी, खुशबू कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं का ब्लड, एचआइवी, हेपटाइटिस बी, शुगर, बीपी, वजन आदि तथा गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय गति की जांच भी की गई। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024