परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नौवा टोला गांव की एक महिला की एक लाख रुपये दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। मृतका भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौवा टोला गांव के अनिल शर्मा की पत्नी सविता देवी थी। उसकी दो साल पहले हीं वर्ष 2019 में शादी हुई थी। इस मामले में मृतका के पिता जीबी नगर थाना क्षेत्र के सानी बसन्तपुर गांव के मोसाफिर शर्मा के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उसने मृतका के पति अनिल शर्मा, ससुर जनक शर्मा, राजू शर्मा, चाचा, सास, देवर सहित सात लोगों को आरोपित किया है।
अपने आवेदन में मृतका के पिता ने कहा है कि उसने शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार उसके ससुरालवालों को सोने के गहने, नगद दो लाख रुपये, बाइक व अन्य सामान दिए थे। लेकिन उसके ससुराल वाले और एक लाख रुपये की मांग को लेकर हमेशा उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट किया करते थे। इसे लेकर कई बार उन्होंने उसके ससुरालवालों से बात कर सुलह करने की कोशिश की थी। लेकिन अंततः उनलोगों ने उसकी पुत्री को मार डाला। उसने कहा है कि शुक्रवार को उसे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने जब वे उसके ससुराल पहुंचे तो पता चला कि ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…