दुर्गा पंडाल के पास चल रहा था ऑर्केस्ट्रा, बंद कराने गई पुलिस और सीओ की गाड़ी पर ग्रामीणों ने बोला हमला, 150 पर एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के थाना क्षेत्र के दोन बाजार में गुरुवार की रात नाच बंद करवाने गए पुलिस बल व सीओ की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसपर सीओ अरविंद प्रसाद सिंह ने दरौली थाने में बारह नामजद व डेढ़-दो सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार सीओ के मोबाइल पर फोन आया था कि दोन बाजार में दुर्गा पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में नर्तकियों द्वारा स्टेज पर डांस किया जा रहा है। इसकी सत्यता की जांच करने वे पुलिस बल के साथ दोन बसजर स्थित दुर्गा पंडाल के पास पहुंचे। पहुंचने पर उन्होंने पूजा समिति को नाच बंद करने के लिए कहा।

यहां बहुत भीड़ इकट्ठा थी। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस बल व सीओ की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पूजा समिति के दोन निवासी अभय सिंह, चंदन सिंह, दीपक सिंह, गुरुजन प्रसाद, राजन सिंह, राहुल सिंह, सोनू सिंह, विशाल सिंह, रिंकू, धीरज सिंह, गोलू सिंह व भोलू कुमार को नामजद व डेढ़-दो सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। वहीं सीओ ने नर्तकियों के स्टेज से कई ध्वनि विस्तार यंत्र को जब्त किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की इस मामले में गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026