परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में 24 अक्टूबर को पांच धुर भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दूसरे पक्ष ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में दूसरे पक्ष के घायल अरविंद सिंह ने संजीत कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संटू सिंह, सोनू सिंह, राजीव सिंह, सुजीत कुमार सिंह, निभा देवी, सुगंधी देवी, अनिल सिंह एवं हरि सिंह पर धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि घटना के दिन ही एक पक्ष के अनिल सिंह के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। इसमेंकी अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, संदीप सिंह, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी और वकील सिंह को आरोपित किया गया था। इस मामले में तलवार, फरसा, कुदाल से प्रहार कर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…