परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इमाम जाकिर एवं उप मुख्य पार्षद फहद अहमद ने शुक्रवार को अपने अन्य पार्षदों संग कुड़ही तालाब स्थित छठघाट का निरीक्षण किया तथा अपने सहयोगियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दशहरा बीतते ही प्रदेश में दीपावली एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती है। इसे देखते हुए छठघाट की सफाई, उबड़-खाबड़ जमीन में मिट्टी भराई, प्रतिमाओं की रंगाई-पोताई तथा छठ व्रतियों द्वारा अर्घ्य देने वाले तालाब एवं ग्रामीण क्षेत्रों से छठघाट तक आने वाली सभी सड़कों की सफाई अतिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य पार्षद ने कहा कि विगत 22 सितंबर से कार्यपालक पदाधिकारी एवं छह अक्टूबर से कनीय अभियंता का स्थानांतरण हो चुका है। अभी तक किसी की पदस्थापन अथवा प्रभार नहीं मिलने से नगर पंचायत का विकास बाधित हो रहा है। इसके लिए उन्होंने डीएम से मिलकर गुहार लगाई है। इस अवसर पार्षद प्रतिनिधि धनंजय साह, पार्षद मुकेश कुमार चौधरी, मेहंदी इमाम, शाह आलम अंसारी, टैक्स कलेक्टर अली हुसैन, ग्रामीण सीताराम साह सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…