परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली पंचायत के पनियाडीह गांव में 15 अप्रैल की रात भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष द्वारा गुरुवार को थाने में आवेदन देकर अपने पट्टीदार के नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में गांव के ही श्यामसुंदर महतो की पत्नी सुगांती देवी ने अपने पट्टीदार संतोष महतो उर्फ हरकेश महतो, पप्पू महतो, सोनू कुमार, रामपूजन महतो, जयलाल महतो, बसंती कुंवर, चंदा देवी, बसंती देवी व प्रभावती देवी को आरोपित किया है।
उसने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद में वे सभी लोग तलवार, लोहा के पाइप, चाकू से मारपीट कर घायल करने तथा सोने की चेन तथा कुछ रुपये छीनने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…