परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस निवासी लोहार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय सीओ सुनील कुमार को आवेदन देकर बिहार जाति गणना का लोहार जाति द्वारा पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी भी जाति का सत्यापन उसके भूमि दस्तावेज के आधार पर किया जाता है।
सरकार द्वारा जाति गणना सूची में लोहार के लिए कोड आवंटन नहीं किया गया है जबकि जाति गणना में कोड संख्या 13 पर कमार ( लोहार, कर्मकार) दर्ज है। आरटीआइ रिपोर्ट के अनुसार बिहार राज्य में लोहरा जाति से संबंधित कोई भी साक्ष्य या दस्तावेज सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। लोहार जाति की गणना के लिए अलग से कोड जारी किया जाए। आवेदन में कहा गया है कि जब तक लोहार जाति के लिए अलग से कोड सरकार जारी नहीं करेगी, तब तक जाति गणना का बहिष्कार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…