✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के पंडित के रामपुर गांव स्थित आलोक पांडेय के आवास पर गुरुवार को भगवानपुर भाजपा के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक पश्चिम मंडल अध्यक्ष गिरीश देव सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाराजगंज लोकसभा विस्तारक अनीश कुमार सिंह तथा जिला भाजपा मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराजगंज लोकसभा विस्तारक को सांसद प्रतिनिधि ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अनीश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को अवगत कराना हमारी जिम्मेवारी होती है।
यह तभी संभव है जब हम पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बन कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अति पिछड़ा, दलित एवं महादलितों के विकास के लिए चलाए जा रहे योजनाओं से उन्हें अवगत कराना हमारी जिम्मेवारी होती है, क्योंकि अगर हम उन्हें उनका मिल रहे हक के बारे में नहीं बताएंगे तो इसका लाभ कोई और ले लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह, लोकेशनाथ पांडेय, शंभू सिंह, सुनील सिंह, सुनील ठाकुर, सिकंदर राम, नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…