✍️परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के खुलने का समय, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन आदि का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, विद्यालय को समय पर खोलने एवं बंद करने का निर्देश दिया।
बीईओ ने बताया कि प्राथमिक मकतब विद्यालय नासिर छपरा, प्राथमिक मकतब छक्का टोला और प्राथमिक मकतब माधोपुर का निरीक्षण किया गया जबकि राजस्व कर्मचारी द्वारा मध्य विद्यालय सदरपुर, राजकीय मध्य विद्यालय, रानीपुर चौधरी टोला प्राथमिक मकतब बालक रानीपुर का निरीक्षण किया गया और शिक्षकों की समय सारणी से पढ़ाने को गंभीरता से लिया गया, और शिक्षकों को हिदायत दिया गया। वहीं राजस्व कर्मचारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालयों में पेयजल की स्थिति और शिक्षक- बच्चों की उपस्थिति निरीक्षण के दौरान सही पाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…