परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड प्रमुख कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मांझी ने उपस्थित सभी निगरानी के सदस्यों को उर्वरक की उपलब्धता एवं सरकार द्वारा निर्धारित मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्यों से अधिक रुपया लेता है तो इसकी शिकायत मिलने पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यूरिया का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपया है, जबकि डीएपी का मूल्य 1350 रुपया प्रति बैग है। बैठक में सीओ रणधीर कुमार, बीसीओ, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्षणदेव पटेल, राजद प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, उर्वरक विक्रेता महंत प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…