परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान एवं खरीफ कर्मशाला सह किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आत्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों खरीफ फसल संबंधित उन्नत खेती की जानकारी दी गई। साथ ही तीव्र बीज विस्तार, बीज ग्राम योजना व बीज से संबंधित अन्य कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य, बीज अनुदान व उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी दिलीप सिंह, पशुपालन पदाधिकारी ए के दुबे, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार मिश्रा, पूर्व उपप्रमुख गणेश प्रसाद, बीटीएम रामप्रताप सिंह, एटीएम रामपाल सिंह, प्रतिभा कुमारी, पुष्पेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…