भगवानपुर हाट: सीएचसी में कोविड संक्रमण की रोकथाम को ले जांच शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट देश स्तर पर एक बार फिर से कोविड का प्रभाव शुरू होने से सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सीएस डा. अनिल कुमार भट्ट के निर्देश पर शनिवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस की समस्या, छाती दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी विनय कुमार पांडेय द्वारा मरीजों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएस के निर्देश पर यह एहतियाती कदम है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है।

उन्होंने कहा कि वैसे प्रखंड क्षेत्र में इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिस व्यक्ति को खांसी, सर्दी जुकाम, बुखार, सांस की समस्या आदि की शिकायत है वैसे लोग सीएचसी पहुंच कोरोना जांच जरूर करा लें। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेवार व्यक्ति का दायित्व है कि स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करें। डा. कुमार ने बताया कि जांच नमूना सदर अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब सिवान भेज दिया जाएगा। प्रथम दिन शुक्रवार को भगवानपुर निवासी जवाहर लाल चौहान एवं मोरा निवासी रीना देवी आदि का जांच की गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024