✍️परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी सह AIMIM के ज़िलाध्यक्ष आरिफ़ जमाल को अपराधियों ने शनिवार की देर संध्या गोली मार मौत के घाट उतार दिया है।उक्त घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घटित हुई है।आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।परिजनों ने उन्हें शहर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले गए।जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।यह घटना कैसे घटी और क्यों उन्हें गोली मारी गई है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में एक तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारीयों की एक टीम का गठन किया गया है।गठित टीम इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जबकि विधि व्यवस्था संधारण हेतु सदर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस वालों की तैनाती की गई है।खबर प्रेषण तक घटना के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।इस संदर्भ में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है घटना में शामिल अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…