भगवानपुर हाट: राम का प्रिय होने के लिए हनुमान का शरणागत होना जरूरी : संदीपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम माता जानकी का प्रिय होने के लिए हनुमान का शरणागत होना जरूरी है। हनुमानजी सभी युगों में विराजमान हैं। यह बातें प्रखंड के नदुआं में आयोजित नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के दौरान शनिवार की शाम प्रवचन के दौरान कथावाचक संदीपाचार्य मानस मधुकर ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम एवं माता जानकी के आशीर्वाद से ही हनुमान अतुलित बलधामा हो गए। उन्होंने कहा कि सभी कष्टों के निवारण करने वाले हनुमान की सदैव पूजा करनी चाहिए।

संदीपाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम के सेना में अनेकों बलशाली, बुद्धिमान तथा रणनीतिकार थे, लेकिन स्वामी भक्त अंजनी पुत्र हनुमान ही भगवान के प्रिय बन सके। उन्होंने कथा श्रोताओं को हमेशा हनुमान की आराधना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सभी साधु संत तथा गृहस्थ आश्रम के लोग सुंदरकांड का पाठ निमित करें। सुंदर कांड को कामना पूरक कांड कहा गया है। उन्होंने हनुमान को साक्षात शिव सुंदर अवतार बताया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024