परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के बैंक चौक की सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस दौरान हल्की वर्षा होने पर भी यहां जल जमाव हो जाता है। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में रोष है। बैंक चौक निवासी महामाया प्रसाद, अरविंद गुप्ता, राकेश कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए हमलोग नगर पंचायत से कहकर थक गए ह, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस चौक पर पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय, डाकघर सहित अनेक कोचिंग संस्थान है जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। सड़क की जर्जरता के कारण हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बरसात के मौसम में यहां की स्थिति और नारकीय हो जाती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…