भगवानपुर हाट: काला डुमरा ने भीखमपुर को 18 रन से पराजित कर जमाया ट्राफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी गांव में सोमवार की रात रौनक बाबा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में काला डुमरा बनाम भीखमपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें काला डुमरा की टीम ने 18 रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व खेल का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। खेल का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के आरंभ में टास जीतकर भीखमपुर की टीम पहले काला डुमरा की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। काला डुमरा की टीम ने 9.1 ओवर में 67 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भीखमपुर की टीम ने 8.3 ओवर में 49 रन ही बना सकी। इस प्रकार काला डुमरा की टीम 18 रन से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार काला डुमरा टीम के खिलाड़ी दिलावर एवं मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार अरमान को दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक राबिन सिंह, ओमकेश गुप्ता अजय सिंह, सोनू सिंह, अभिषेक महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात के 100वां एपिसोड सुनने की अपील की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026