परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाने की टीम ने सोमवार की शाम पिपरपाती गांव में छापेमारी कर 16 लीटर देसी शराब तथा एक बाइक के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पचनेरुई निवासी गणेश सिंह के रूप में हुई है। एएस आइ मुन्ना यादव ने बताया कि सोमवार की शाम गश्त में निकले थे। तभी सूचना मिली कि एक शराब तस्कर बाइक से शराब लेकर कहीं आपूर्ति करने जा रहा है।
जब पुलिस उसके समीप पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच के बाद उसकी बाइक से 16 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…