भगवानपुर हाट: बदलाव का संकेत है कर्नाटक का चुनाव परिणाम : विजयशंकर दुबे

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत जीत हासिल कर देश में बदलाव की शुरुआत कर दी है। यह बात महराजगंज विधायक विजय शंकर दुबे ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जीत दिलाने में भारत जोड़ों यात्रा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कठिन परिश्रम का परिणाम है। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कर्नाटक में तीन सप्ताह का वक्त बिताया तथा वे जिन स्थानों से गुजरे वहां पर कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन यह बताता है कि राहुल गांधी अपनी करिश्माई छवि का छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं।

विधायक ने कामयाबी का दूसरा प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि राहुल-प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में एवं जनसंपर्क से आम लोगों को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट जश्न मनाया गया। विधायक ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन्होंने जुमलेबाजों को नकार कर अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया तथा कांग्रेस को जीत दिलाई वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, रमन उपाध्याय, उपेंद्र पांडेय, पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, रितेश कुमार राय, सुनील गुप्ता, रंजन यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024