परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे बन रहे नए थाना भवन को हरियाली से भरने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बिहार के सदस्यों ने एसआइ अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में आम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के जिलाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने कहा कि लगातार पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है, जिसका नतीजा है कि कभी सुखाड़ तो कभी बाढ़ के प्रकोप से जीवन कठिन होता जा रहा है।
इससे बचने के लिए पृथ्वी पर सभी व्यक्ति को पौधा लगाना होगा। तभी इस समस्या का समाधान हो पाएगा। यदि समय रहते पौधा नहीं लगाया गया तो आनेवाली पीढ़ी के सामने बहुत बड़ी चुनौती उत्पन्न हो जाएगी। एसआइ सिंह ने ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह सामाजिक सरोकार का संबंध है जिससे सभी को इसके अमल करने का प्रयास करनी चाहिए। इस मौके पर एसआइ रवि कुमार, एएसआइ शैलेश सिंह, पुलिस मित्र संजय राम, इंदु देवी, राजेश कुमार प्रसाद, शत्रुघ्न कुमार राय, रामजी महतो, जयश्री राय आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…