✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट हड़ताली आशा द्वारा 17 दिन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार को जाम कर स्वास्थ्य सेवा बाधिात करने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। हड़ताली आशा द्वारा टीकाकरण को एक ओर पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है, जबकि अस्पताल प्रशासन के काफी प्रयास से आंशिक रूप से आउट डोर चल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवा को बाधित करना अपराध है।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा स्वास्थ्य सेवा बाधित करने वाली आशा के विरुद्ध प्राथमिकी कर चयन मुक्त करने के निर्देश के आलोक में प्रशासन तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताली आशा का नेतृत्व कर रही कुछ की पहचान कर बहुत जल्द प्राथमिकी कराई जाएगी। उधर आशा संघ की अध्यक्ष मालती कुंवर एवं अन्य आशा का कहना है कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। अपने हक व अधिकारी के लिए आशा आंदोलन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…