✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के नयागांव पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन यूनिट निर्माण को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर पोखरा पंचायत में ठोस कचड़ा प्रबंधन को लेकर प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण करना है।
इसके लिए दो हजार स्क्वायर फीट जमीन की जरूरत है। इसका निरीक्षण किया गया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कचरा प्रबंधन यूनिट के लिए पंचायत में भूमि उपलब्ध कराई गई है। गांव में कचरा प्रबंधन प्रोसेस यूनिट खुलने से पूरा गांव स्चछ एवं सुंदर दिखेगा। इस मौके पर सीओ सतीश कुमार, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…