भगवानपुर हाट: दक्षिण साघर सुल्तानपुर पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर

परवेज अख्तर/सिवान: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवान के आदेशानुसार प्रखण्ड के दक्षिण साघर सुल्तानपुर पंचायत के पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया .जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सुशील कुमार मिश्र ने किया. जिसका बिषय था नालसा  असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए विधिक सेवाएं स्किम 2015.जिसपर अपना बक़तब्य देते हुए अधिवक्ता सह मुखिया श्री मिश्र ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में  काम करने वाले मजदूरों की संख्या काफी है.उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कौन लोग मजदूर की श्रेणी में आएंगे इस पर विस्तार से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि इन मजदूरों को सुबिधा के नाम पर कुछ भी प्राप्त नही होता है.उनका कोई संघ नही है जो उनकी आवाज को उठा सके. शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक इनकी संख्या बहुतायत होने के बावजूद भी ये मजदूर आये दिन शोषण के शिकार हो रहे है.

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को क्या कानूनी सेवा दिया जा सकता है .जरूरत है इन्हें चिन्हित कर इनका पंजीकरण कराने का.इसके लिए इन्हें अपने  श्रम पदाधिकारी से प्रखण्ड में मिलकर उनसे फॉर्म लेकर अपना पंजीकरण कराएं.उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को अपने स्तर से रजिस्टेशन फॉर्म उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया.इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष हरिमोहन सिंह,पुलिस पदाधिकारी    राय,पंचायत सचिव केशव चंद उपाध्याय,मनरेगा पीआरएस विनोद कुमार,ग्राम कचहरी सचिव, पी एल भी राम दर्शन,मिथलेश कुमार सिंह,मनीष कुमार,भागवत मांझी वार्ड सदस्य,सुरेंद्र मिश्र वार्ड सदस्य,अजय राय,मुरारी साह, सुदामा सिंह,विनय कुमार,नन्द किशोर सिंह, बासुदेव सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026