Categories: पटना

रात के अंधेरे में बकरी चुराते रंगे हाथ पकड़े गए, तो खंभे पर बांधकर की गई जमकर पिटाई

पटना: मधेपुरा जिले के गम्हरिया थानाक्षेत्र के बभनी पंचायत के वार्ड संख्या चार में शनिवार की देर रात बकरी चोरी कर बाइक से भाग रहा दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद बिजली के खभे में बांध कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बाइक के साथ पकड़ा गया। दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरों की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या आठ निवासी मुन्ना मंडल व जुमन मियां के रूप में हुई है। चोर को बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई करने वाला विडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि ग्रामीण भरत शर्मा के लिखित आवेदन पर दोनों को बकरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार चोर के पास से ग्रामीणों ने एक चाकू, एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। बताया गया कि बभनी पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी भरत शर्मा के घर से एक बकरी को गांव के ही मुन्ना मंडल व जुमन मियां ने चोरी कर मोटरसाइकिल से लेकर भाग रहा था। संयोग से उसी समय नींद खुल गई। शोर मचाने के साथ ही ग्रामीणों ने मिलकर बकरी चोर को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की गई।

भरत ने आवेदन में कहा कि गांव मुहल्ले में अक्सर चारा चरते बकरी गायब होने की बात सामने आ रहा था। सभी बकरी चोरी के मामले में इन दोनों आरोपित का हाथ है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक दोनों की जमकर पिटाई की गई है। जिस किसी को मौका मिला, उसने चोरों पर हाथ साफ किया। चोर बकरी उठाने रात को अक्सर दबिश देते थे, ऐसी बात सामने निकलकर आ रही है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026