भगवानपुर हाट: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव छोड़ फरार हुए स्वजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मघरी गांव में ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी तथा घर मे शव छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान नितेश यादव की पत्नी गौरी देवी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मघरी निवासी नितेश कुमार यादव की शादी गौरी देवी के साथ 2018 में हुई थी। उसे दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री आरोपी कुमारी तीन वर्ष तथा छोटी पुत्री आईसी कुमारी एक वर्ष की है। मृतका का मायके गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरा डाबर हैं। रविवार की दोपहर गौरी देवी की गला दबाकर हत्या कर दिए तथा शव छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मृतक की पुत्रियाें को रोते देख आसपास के लोगों ने देखा तो पाया कि गौरी देवी घर में मृत पड़ी है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआइ चांदनी कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दिया। थानाध्यक्ष ने बताया मृत महिला का मायके गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरा डाबर गांव में है। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण दहेज प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ससुराल वालों ने घर के सभी कमरे में ताला बंद कर शव को घर के बरामदे में रख फरार हो गए हैं। घटना के सूचना मृत महिला के मायके वालों को दे दी गई है। इस घटना को ले लोगों में भय व दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024