भगवानपुर हाट: आधी रात को अचानक आग लगने से दवा दुकान राख

  • लगभग 3 लाख रुपये से अधिक की दवा राख हो गई
  • बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विष्णुधाम भेड़वनियां बाजार में शनिवार की आधी रात एक दवा दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में बेचने के लिए रखे गए करीब तीन लाख रुपये से अधिक की दवा राख हो गई। दवा की दुकान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सडीहा गांव के जंगी लाल यादव के पुत्र विनोद यादव की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दवा दुकानदार विनोद यादव रात में दुकान बंद करके अपने घर बगल के गांव सडीहां चले गए थे।

अचानक आधी रात को दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों की तेज रौशनी को देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दुकान में लगे आग को बुझाने लगे। लेकिन जबतक लोग आग को बुझा पाए तबतक दुकान में रखे लाखों रुपए की दवा राख हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में चंद्रभान यादव, प्रेमचंद यादव, लखीचंद यादव, गणेश यादव, धर्मेंद्र यादव, कपूर यादव, अवधेश प्रसाद, दीपक कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार व पप्पू कुमार ने सहयोग किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026