सिवान: थ्री व्हीलर मालवाहक टेम्पो पलटने से चालक की मौत

  • थ्री व्हीलर मालवाहक टेम्पो तरवारा बाजार की तरफ से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहा था
  • वैशाखी चौराहे के समीप टेम्पो पलटने से हुआ था जख्मी
  • मृत ड्राईवर समस्तीपुर जिले के सरैयागंज का निवासी है
  • 09 बजे लगभग सुबह में सड़क दुर्घटना में गई जान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बैशाखी चौराहे के समीप रविवार की सुबह थ्री व्हीलर मालवाहक टेम्पो के पलटने से उसके चालक की मौत हो गयी। चालक समस्तीपुर जिले के सरैयागंज निवासी रामाशीष साह का पुत्र राजेश कुमार बताया जा रहा है। इधर घटना के बाद घायल टेम्पो चालक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि सुबह एक थ्री व्हीलर मालवाहक टेम्पो तरवारा बाजार की तरफ से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बैशाखी चौराहे के समीप अचानक ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने से टेम्पो पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और टेम्पो के ड्राईवर को बाहर निकाला। चोट लगने से ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। वहीं बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर सराय ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि घटना के वक्त गाड़ी में अकेले ड्राईवर ही सवार था और वह क्या करता है और कहां जा रहा था इसकी जानकारी अबतक नहीं हो सकी है। हालांकि उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हो गयी है। उसके घरवालों को मौत की जानकारी दे दी गयी है। परिजन के पहुंचने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026