भगवानपुर हाट: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ डा. कुंदन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयार को ले सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में कार्यालयों में ध्वजारोहण करने की समय सारणी भी निर्धारित की गई। बीडीओ ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण को ले किसी प्रकार समारोह आयोजित नहीं हुआ था, लेकिन इस वर्ष प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर कोई पाबंदी नहीं हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण की समय सारणी निर्धारित की गई। प्रखड कार्यालय में पूर्वाह्न नौ बजे ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाह्न 9.10 बजे, थाना परिसर में पूर्वाह्न 9.20 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र में पूर्वाह्न 9.30 बजे, बीआरसी में पूर्वाह्न 9.50 बजे, मनरेगा भवन में पूर्वाह्न 10 बजे, पशु चिकित्सालय में पूर्वाह्न 10.10, ई-किसान भवन में पूर्वाह्न 10.20 बजे, एसएस उच्च विद्यालय में पूर्वाह्न 10.30 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोंधानी संस्कृत में पूर्वाह्न 10.45 बजे, सीडीपीओ कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय भीष्मपुर में पूर्वाह्न 11.20 बजे तथा नौवा टोला स्थित शहीद विश्वास के स्मारक पर माल्यार्पण पूर्वाह्न 11. 35 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार, प्राचार्य लालबाबू कुमार, प्राचार्य मनोज शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026