परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अइनी गांव में 18 जनवरी की देर दालान में सोए गांव के ही चंदन ठाकुर उर्फ चुनचुन ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के दूसरे दिन भी थाने में प्राथमिकी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि अभी तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि 18 जनवरी रात चंदन ठाकुर उर्फ चुनचुन भोजन करने के बाद दालान में सोया हुआ था तभी बदमाशों उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं हाथ में लगी। स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए तथा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…