परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ ने बुधवार को प्रखंड के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की। इसमें बीडीओ डॉ. कुंदन ने निजी स्कूलों के सभी संचालकों से पंचायत चुनाव में सहयोग करने को कहा। उन्होंने सभी संचालकों से स्कूलों में चलने वाले वाहनों की सूची मांगी। इसपर बैठक में उपस्थित स्कूलों के संचालकों ने अपने-अपने स्कूलों में उपलब्ध वाहनों की सूची उपलब्ध कराई।
बीडीओ ने कहा कि सभी संचालक स्कूलों में चलने वाले वाहनों को चुनाव कार्य के लिए अनिवार्य रूप से उपलब्ध करावें। अगर कोई गाड़ी देने से इंकार करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, बरकत अंसारी, अमित कुमार दूबे, अशोक कुमार सिंह, अक्षय कुमार, राजू यादव थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…