✍️ परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:
दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की शादी में उनके करीबी रहे गोरेयाकोठी के पूर्व प्रखंड प्रमुख हबीबुर्रहमान उर्फ बिगुल बाबू जो देर रात तक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ डते रहे।यहां बताते चलें कि हबीबुर्रहमान उर्फ बिगुल बाबू जो दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बहुत करीबी माने जाते हैं।बताया जाता है कि पूर्व प्रमुख हबीबुर्रहमान उर्फ बिगुल बाबू को दिवंगत पूर्व सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन ने हीं अपने बृहद करीबी होने के नाते उन्हें प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर बिठाया था। इनके अलावा गोरेयाकोठी, बसंतपुर तथा लकड़ी नवीगंज प्रखंड के कई राजद के सक्रिय कार्यकर्ता व कई कद्दावर नेताओं ने भी आयोजित शादी समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख हबीबुर्रहमान उर्फ बिगुल बाबू ने कहा कि भले हम लोगों के ” साहब ” अब हम लोगों के बीच नहीं रहे लेकिन हम लोगों के दिलों में वे आजीवन क़ैद रहेंगे। पूर्व प्रखंड प्रमुख हबीबुर्रहमान उर्फ बिगुल बाबू ने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन हमारे राजनीतिक गुरु थे। और उन्हीं के बदौलत हम जैसे समाज के दबे कुचले समुदाय से आने वाले लोगों को प्रखंड प्रमुख के कर्सी पर बैठाया गया था। इस मौके परफिरोज आलम,हशमुद्दीन हुसैन,अताउर रहमान,अब्दुल रहमान,राजू अहमद,आरिफ रजा,सैफ अली,अशरफ अली,शहनवाज अली,सरवर आलम,आतिफ रजा,समेत दर्जनों लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…