भगवानपुर हाट: केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के साथ कर रही काम : डा. महाचंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार अपने किए वादे सबका साथ, सबका विश्वास एवं सबका विकास के साथ काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। यह बातें पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को महम्मदपुर गांव स्थित अवकाश प्राप्त शिक्षक रोशन सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं अब विदेशों में जब मोदी-मोदी का नारा गूंज रहा है।

इससे साफ हो गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व में डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सभी से प्रेम रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी की लोकप्रियता का कारण उसके द्वारा किए गए अच्छे काम होता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अकेले अपने बूते पर सरकार बनाने का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सबकुछ ठीक नहीं है। बिहार के लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने की सलाह दी। इस अवसर पर रोशन सिंह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया हरेश सिंह, मुखिया वर्मा साह, जितेंद्र राम, सुरेंद्र राम, मुकेश कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026