परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाने की टीम ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बेलदारी टोला निवासी रामजीत चौहान के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि रामजीत चौहान के पास अवैध हथियार है। तभी एसआइ राज शेखर ने दलबल के साथ उसके घर छापेमारी की। इस दौरान रामजीत चौहान को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में एसआइ राज शेखर के बयान पर प्राथमिकी कर गिरफ्तार युवक को रविवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…