✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष सह वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि इस हल्की वर्षा से हानि काम लाभ ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि किसान बहुत परेशान नहीं हों। जो किसान अपनी खेतों में गेहूं की बोआई कर चुके हैं, सरसों का पौधा उग आया है, भिंडी आदि के लिए फायदेमंद होगा। वहीं जमीन पर लतर फैलने वाली सब्जी, फूल गोभी तथा पता गोभी को नुकसान साबित होगा। उन्होंने बताया कि जमीन में नमी की कमी इस वर्षा से दूर होगी। खेतों में नमी होने से गेहूं की बोआई करने से जमाव आसानी से होगा।
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान जीरो टिलेज मशीन से देर से बोआई करने वाले प्रजाति की गेहूं की बोआई करें। उन्होंने कहा कि सरसों के पौधे अगर उग आए हैं तो नैनो यूरिया का स्प्रे कराएं अथवा यूरिया का छिड़काव करें। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह का मौसम बना रहा तो आलू के पौधे में झुलसा रोग लगने, अरहर के पौधों के फूल पर किट लगने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किसान इस तरह के मौसम में धान की कटनी नही करें तथा अभी खेतों की जोताई भी नहीं करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…