रघुनाथपुर: सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य पथ पर रकौली गांव में बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों के रोने माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान फुलवरिया निवासी राजेश राजभर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजेश राजभर बुधवार को उत्तर प्रदेश के सिकंदरपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से घर लौट रहा था।

तभी रघुनाथपुर-दरौली मुख्य पथ रकौली गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024