भगवानपुर हाट: अलग-अलग गांवों में हुई अगलगी की घटना में 30 से अधिक घर जले, गांव में मची अफरातफरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के तीन गांवों रतन पड़ौली, पंडित के रामपुर व बनपुरा चंवर में सोमवार को आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना में 30 से अधिक घर जलने तथा 50 लाख से अधिक की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल हुई। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सराय पड़ौली पंचायत के रतन पड़ौली गांव के शेख टोली व बनवारी टोला में स्थित बसवारी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते आग रतन पडौली बलिराम महतो, कैलाश महतो, राम कैलाश महतो, रामनाथ महतो, गौतम यादव, बैजनाथ यादव, मनोज यादव, जीतन यादव, विश्वनाथ महतो, हरिलाल महतो, महंत महतो, रामजी महतो, सफी मियां, सवालिया महतो, राजू महतो, देवसागर महतो, शेख हाशिम, आफताब अहमद, ताहा हुसैन, अब्दुल खालिक, अब्दुल बारी, रामजी महतो सहित गांव के करीब तीस घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग गांव के पश्चिम तरफ बनवारी टोला से शुरू हुई और तेज पछुआ हवा के कारण यह पूरब की तरफ फैलती चली गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल घर से जरूरी सामानों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए। आग की चपेट में आने से कई पेड़ भी झुलस गए। इससे लोगों के घर और घरों में रखे सभी अनाज, कपड़ा, बर्तन, भूसा, पुआल, जलावन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।

इस घटना में करीब 10 बकरियों के भी झुलसने की सूचना थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर बसंतपुर एवं महाराजगंज से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग की विकराल रूप के सामने दमकल नाकाम रही। समाचार प्रेषण तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग लगने की सूचना मिलने पर सीओ धीरज कुमार पांडेय, हल्का कर्मचारी बच्चा लाल यादव, दिव्य प्रकाश, पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों की सहायता करने व क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं। गौतम यादव, बैजनाथ यादव का सबसे अधिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। वहीं पंडित के रामपुर व बनपुरा चंवर में में गेहूं के पुआल व झाड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में विशेष क्षति की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024