परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर निवासी दुर्गेश कुमार राम ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही आठ लोगों पर मारपीट कर 25 हजार रुपये, सात हजार की घड़ी छीनने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 24 अप्रैल की देर रात गुजरात से अपने भाई सूरज कुमार के साथ घर जा रहा था।
इसी बीच फतमाहा के पास रात्रि करीब नौ बजे गांव के ही प्रिंस कुमार, पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, नीरज कुमार, विशाल कुमार, अमन कुमार, बिट्टू कुमार एवं आदित्य कुमार सभी एकजुट होकर घेर लिए था गाली देते हुए हाकी, लाठी एवं फाइटर रिंग से मारकर घायल कर दिया तथा मेरे पास से 25 हजार रुपये एवं सात हजार की घड़ी छीनकर फरार हो गए।
वे सभी जाते समय मुकदमा करने पर घर में आग लगाकर उजाड़ देने की धमकी दिए। स्वजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…