✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोकसभा के पटल पर सोमवार को वंदे भारत ट्रन का परिचालन छपरा अथवा सिवान जंक्शन से कराने का प्रस्ताव रखा है। यह जानकारी देते हुए सांसद के प्रेस सचिव रंजन सिंह ने बताया कि चालू सत्र में सांसद द्वारा लोकसभा के पटल पर छपरा अथवा सिवान से वंदे भारत ट्रेन को चलाने की मांग करते हुए नियम 377 के तहत मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा सदन को बताया गया कि महराजगंज संसदीय क्षेत्र सारण प्रमंडल के सिवान एवं सारण जिला में विस्तारित है।
इन जिलों का उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के कई जनपदों का सीमावर्ती क्षेत्र से लगाव है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार की आम जनता का रेल से आवागमन हेतु पूर्वोत्तर रेलवे छपरा एवं सिवान जंक्शन का सर्वाधिक उपयोग होता है। इसलिए जनहित में छपरा या सिवान से वंदे भारत ट्रेन दिल्ली, वाराणसी एवं कोलकाता के लिए चलाई जाए। सांसद ने रेल मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए वंदे भारत ट्रेन सिवान या छपरा जंक्शन से चलाने की स्वीकृति देने मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…