सिसवन: कचनार में घर का छज्जा गिरने से महिला की मौके पर मौत, एक घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में मंगलवार की सुबह घर का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान श्रीराम भगत की पत्नी संकेशरी देवी तथा घायल महिला की पहचान शिवजी भगत की पत्नी कलपतिया देवी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि कलपतिया देवी अपने दरवाजे के बाहर बैठकर संकेशरी देवी से आपस में बात कर रही थी। तभी उसके घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसके मलवे में दोनों दब गई। दोनों करीब पांच- सात मिनट तक मलवे में दबी रही। छज्जा गिरने की आवास सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलवे को हटाया तो देखा कि उसमें संकेशरी देवी तथा कलपतिया देवी दबी हुई है।

ग्रामीणों ने दोनों को मलवे से बाहर निकाला। इस दौरान संकेशरी देवी की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि कलपतिया देवी घायल थी। उसके मुंह एवं गर्दन से खून निकल रहा था। स्वजन आसपास के ग्रामीणों के सहयोग उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्वजनों के रोने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया। वहीं स्वजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिए। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

वहीं संकेशरी देवी की मौत के बाद उसकी बहू तथा दोनों पुत्रियों समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताते हैं कि मृतका को एक पुत्र है जो हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है तथा दो पुत्री पाशपति कुमारी एवं प्रतिभा कुमारी है, दोनों की शादी हो चुकी है। मां की मौत की सूचना मिलते ही दोनों पुत्रियां पहुंच रोने लगी। दोनों रोते बेहोश हो जा रही थी जिससे आसपास की महिलाएं किसी तरह संभाल रहीं थी। बताते हैं कि वहीं मृतका के पति का कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। संकेशरी देवी घर पर अपनी बहू के साथ रहती थी। इस घटना के गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026