भगवानपुर हाट: गोली से घायल दुकानदार के घर पहुंचे सांसद सिग्रीवाल

  • अपराध नियंत्रण को ले वरीय अधिकारियों से बात
  • गोली से घायल दुकानदार से मिल जाना हालचाल

परवेज अख्तर/सिवान: पिछले दिनों बसन्तपुर में हुई गोलीकांड में घायल कपड़ा व्यवसायी का कुशलक्षेम पूछने सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल गुरुवार की देर शाम उसके घर पहुंचे। घायल कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र शर्मा भगवानपुर प्रखंड के बड़कागांव के रहने वाले हैं। सांसद सीग्रीवाल ने घायल व्यवसायी व उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायल के परिवार के लोगों से मिलकर हरसंभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात हुई है।

कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र शर्मा को सोमवार को बसन्तपुर में उनके कपड़ा दुकान में जैकेट खरीदने पहुंचे दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली लगने से उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गोलीकांड में शामिल अपराधियों को लूटे गए जैकेट के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर घायल के पिता रामकिशुन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, शत्रुध्न शर्मा, विकास सिंह, पवन सिंह व रंजीत कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026