महाराजगंज: पांच साल से फंसे युवक को विदेश से मंगाने के लिए मंत्री से मिले सांसद

  • केस खत्म होने तक भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया था
  • कोर्ट का आदेश पत्र क्रिमनल कोर्ट में जमा कराने को कहा

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन से मुलाकात की हैं। सांसद ने मंत्री से मिलने के दौरान विदेश में फंसे युवक को भारत लाने की मांग की है। भाजपा सांसद ने मंत्री को बताया कि बसंतपुर के विशुनपुरा गांव के मोती लाल साह का पुत्र नारद कुमार विदेश में पांच साल से फंसा है। नारद कुमार सऊदी अरब के रियाद में बतहा नेस्टो सुपर मार्केट, नियर गोल्ड मार्केट में हैं। विदेश राज्य मंत्री से मिलकर उसे शीघ्र भारत लाने की मांग की गई है। सांसद ने बताया कि नारद कुमार के परिजनों ने उनसे मिल स्वदेश लाने का अनुरोध किया था। नारद कुमार मई 2017 में सऊदी अरब के रियाद में रोजगार के लिए गया था। वहां पर किसी दूसरे भारतीय नागरिक से विवाद होने के बाद प्राथमिकी दर्ज हो गई।

केस खत्म होने तक भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नारद कुमार के ऊपर चल रहा केस लगभग एक वर्ष पहले खत्म हो गया है। सांसद ने बताया कि केस खत्म होने का कोर्ट का आदेश पत्र कंपनी के मालिक ने रख लिया है। कोर्ट का आदेश पत्र क्रिमनल कोर्ट में जमा करने के बाद ही उसकी यात्रा पर लगा प्रतिबन्ध को हट सकता है। लेकिन अभीतक कोर्ट का आदेश पत्र क्रिमनल कोर्ट में जमा नहीं हो सका है। इससे स्वदेश वापस लाने में काफी बिलम्ब हो रहा है। इस बीच नारद कुमार कई बार भारतीय दूतावास रियाद का चक्कर लगा चुका हैं। बाबजूद सकारात्मक सहयोग नहीं मिल पाया है। सांसद ने मंत्री से कंपनी के मालिक से कोर्ट का आदेश पत्र क्रिमनल कोर्ट में जमा करवाकर नारद कुमार को स्वदेश वापस लाने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024