परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर पंचायत के नगवां एराजी गांव में सोमवार को गांव के ही एक युवक की गला रेत कर हत्या करने के मामले में एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद ही तीनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में गांव के ही विनय कुमार एवं चाचा ओमप्रकाश प्रसाद व एक युवती शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी की गिरफ्तारी मोबाइल सीडीआर के आधार पर की गई है। तीनों अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से मृतक के स्वजन संतुष्ट नजर आ रहे हैं।गिरफ्तार युवती ने स्वीकार किया है कि उसका संबंध मृतक अविनाश के साथ था।
उसने बताया है कि उसने अपने भाई, चाचा के कहने पर अविनाश को घटना की रात करीब 10 बजे नहर पर बुलाई थी जहां पहले से उसके भाई एवं चाचा उपस्थित थे। वे लोग अविनाश को अपने साथ नहर के किनारे बगीचे में लेकर चले गए। उसने यह भी स्वीकार किया है कि घटनास्थल पर मिला लाल रंग महिला चप्पल उसी का है। घटना में हत्या के लिए प्रयोग की गई दो टांगी, मृतक का मोबाइल, लड़की एवं उसके भाई का मोबाइल, हत्यारों का खून के दाग वाला कपड़ा भी बरामद कर लिया है। मृतक अविनाश का मोबाइल गिरफ्तार आरोपितों के निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक झाड़ी से तथा घटना में प्रयोग की गई दोनों टांगी उसके घर से बरामद की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…