परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बनपुरा में शनिवार की रात्रि अज्ञात चार लोगों ने रात्रि प्रहरी को बंधक बना इन्वर्टर की चोरी कर ली तथा बायोफ्लाक फिस टैंक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में बनपुरा निवासी मत्स्य पालक नितेश कृष्णा पराशर ने रविवार को थाना में चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आवेदन में कहा है कि शनिवार की मध्य रात्रि चार अज्ञात लोग उनके मत्स्य पालन केंद्र बनपुरा में पहुंचे और रात्रि प्रहरी जवाहर राम को बंधक बनाकर तालाब पर लगाए गए इन्वर्टर की चोरी कर ली तथा जाते -जाते बदमाशों ने उनके तालाब के समीप लगे बायोफ्लाक फिस टैंक को क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…