तरवारा: बैठक में दुर्गा पूजा को आपसी सौहार्द वातावरण में मनाने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा व दशहरा को ले शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा के संचालन तथा डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

अगर कोई नियम कानून को ताक पर रखकर संचालन करेगा या कराएगा तो आर्केस्ट्रा संचालक तथा डीजे संचालक के साथ साथ पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभिन्न जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगा। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को निर्धारित समय के अनुसार विसर्जन करने की सलाह दी गई। इस बैठक में मुखिया संजय सिंह, राजीव यादव, धर्मेंद्र सिंह पटेल, कमरुद्दीन एराकी, अब्दुल करीम रिजवी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, उदयभान सिंह, सोहैल अहमद, पृथ्वीनाथ सिंह समेत काफी संख्या में पूजा समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024