परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में चल रही जाति आधारित गणना का शुक्रवार को प्रखंड के प्रभारी वरीय पदाधिकारी सह डीसीएलआर महाराजगंज राजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र में घूम-घूम कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महम्मदपुर पंचायत के सभी वार्डों में प्रगणक और पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले पर्यवेक्षक और प्रगणकों के विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी।
निरीक्षण के बाद वरीय पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में पर्यवेक्षको के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की तथा प्रतिदिन कम से कम 10 परिवार का डाटा विभाग के बिजागा एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसा नहीं करने वाले कर्मी के विरुद्ध करवाई की जाएगी। इस मौके बीडीओ डा. कुंदन और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…