भगवानपुर हाट: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, ट्रक जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हसनपुरा बाजार के समीप रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान हसनपुरा निवासी वशिष्ठ राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वशिष्ठ राय अपने घर से साइकिल से हसनपुरा बाजार की ओर जा रहे थे, तभी मशरख की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। वशिष्ठ राय की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृत वशिष्ठ की पत्नी कमलावती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें तीन पुत्र राजू राय, राकेश राय तथा रूपेश राय तथा एक पुत्री संगीता देवी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मनमोहन मिश्र, अंगद मिश्र आदि स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024