महाराजगंज: एसपी श्री.शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक कर दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: एसपी श्री.शैलेश कुमार सिन्हा ने महाराजगंज थाना परिसर में सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सिताब दियरा में 11 अक्टूबर को आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पूर्व से अलर्ट रहने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में वाहन जांच तेज रखेंगे। एसपी ने लंबित कांडों, महिला संबंधित अपराधों का शीघ्र निस्तारण करने, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी व आपरेशन अभियान के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, बंदीगृह आदि की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति का मिलान व अभिलेखों का कार्य पूर्ण होना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके एसडीपीओ पोलस्त कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर प्रसाद राय, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, दारौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एसआइ दिलीप सिंह, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, ज्ञानप्रकाश आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024