भगवानपुर हाट: सीसी फुटेज के आधार पर सीएसपी लूट कांड का उद्भेदन करने में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय के चांदनी चौक स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की महम्मदपुर शाखा के सीएसपी से तीन अगस्त को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 40 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस शनिवार को मिले सीसी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। पुलिस को मिले सीसी फुटेज में बदमाशों की पहचान सीएसपी संचालिका रुबी देवी द्वारा कराया गया है।

बताया जाता है कि सीसी फुटेज महम्मदपुर सीएसपी लूट के पहले की है। जिसमें दोनों बदमाश एक अन्य सीएसपी पर लूट की योजना बनाकर वहां दो हजार का नोट बदलने की बात कही थी। जहां संचालक द्वारा पैसा नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया था। मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026