परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सेमरियां में चार अगस्त को युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की है। साथ ही पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। ज्ञात हो कि चार अगस्त को थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी विवेक यादव अपने चचेर भाई के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश से घर लौट रहा था। तभी सिमरिया 90 आरडी एवं रामगढ़ के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक छीनने का विरोध करने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था।
घायलावस्था में विवेक को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी विशाल कुमार बिंद को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…