भगवानपुर हाट: सीसी फुटेज के आधार पर लूटकांड के उद्भेदन में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी से 18 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएसपी कर्मी मुकुल कुमार से हथियार के बल पर 46 हजार रुपया लूट ली थी। इस मामले का उद्भेदन करने में पुलिस जुट गई है। सीएसपी में लगे सीसीटीवी के पांच कैमरा में बदमाशों के सभी गतिविधि कैद हो गया है इसके जिसके आधार पर पुलिस बहुत जल्द मामले का उद्भेदन के प्रति आश्वस्त दिख रही है। घटना के बाद पुलिस बाइक पर सवार होकर आए दोनों बदमाशों की पहचान के लिए विभिन्न माध्यम का सहारा ले रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि 18 अप्रैल को एक बाइक पर सवार दो बदमाश मोरा गांव स्थित सीएस पी पहुंचे। एक बदमाश केंद्र के बाहर पर बैठा रहा जबकि दूसरा केंद्र के अंदर पहुंच संचालक वीरू पंडित के छोटे भाई सह कर्मी मुकुल कुमार से आधार कार्ड से रुपया भुगतान की बात करने लगा। मुकुल कुमार ने अनजान व्यक्ति होने के कारण पैसा नहीं होने की बात कह भुगतान करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद उक्त बदमाश ने पिस्टल निकालकर मुकुल कुमार पर तान दिया। इस पर डरे मुकुल ने कैश काउंटर में रखे 46 हजार रुपया उक्त बदमाश दिया। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भगवानपुर की ओर फरार हो गए थे। घटना के बाद की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच घटना की जानकारी ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026